फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Manish's murder case announcedCriminal caught from Chandigarh after 17 years

Hamirpur (Himachal) News: मनीष की हत्या मामले का उद्घोषित अपराधी 17 वर्ष बाद चंडीगढ़ से धरा

Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Manish's murder case announcedCriminal caught from Chandigarh after 17 years
हत्या का उद्घोषित अपराधी पुलिस टीम के साथ। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला के नादौन क्षेत्र के जसाई गांव में दसवीं के एक छात्र की हत्या के उद्घोषित अपराधी को पीओ सैल हमीरपुर की टीम ने 17 वर्ष बाद दबोचा है। 17 वर्ष पहले अपहरण और मर्डर के उद्घोषित अपराधी को पुलिस टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
आरोपी भेष बदलकर और नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से रह रहा था। वर्ष 2008 में जसाई गांव में आरोपी कन्हैया लाल अपने दो साथियों वीरपाल और रणजीत के साथ एक जमीन पर किसी के यहां पर खेतीबाड़ी का काम करता था। आरोपी ने जसाई के रहने वाले दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष की अपहरण की वारदात को अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने परिजनों से 22 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। इस दौरान पुलिस काे मामले की शिकायत मिली। आरोपियों ने छात्र की हत्या कर मान खड़्ड में लाश तिरपाल और घास में छुपाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में शव बरामद हुआ और उसके बाद तीन आरोपियों सहित कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में चालान पेश किया। इस दौरान वर्ष 2009 में अदालत में पेशी के दौरान आरोपी नहीं पहुंचा। इसके बाद अदालत की ओर से इस भगोड़ा घोषित किया गया।

वहीं, मामले में दो आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई। दो आरोपियों ने सत्र न्यायालय के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन कन्हैया लाल फरार हो गया। हमीरपुर पीओ सेल की टीम ने आरोपी को जाल बिछा चंडीगढ़ के 32 सेक्टर से दबोचा।

हत्या का उद्घोषित अपराधी पुलिस टीम के साथ। संवाद।

हत्या का उद्घोषित अपराधी पुलिस टीम के साथ। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed