{"_id":"6acbe727fad6dc82e3044769","slug":"mandi-defeated-kinnaur-2-0-in-badminton-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1021-537446-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन में मंडी ने किन्नौर को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन में मंडी ने किन्नौर को 2-0 से हराया
Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल के खिलाड़ियों को जल्द ही नादौन में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम की सौगात मिलेगी। इसमें 14 खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर यह बात कही। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन में मंडी ने किन्नौर को 2-0 से हराया, जबकि सोलन ने लाहौल-स्पीति को पराजित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की करीब 803 छात्राएं भाग ले रही हैं। एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, भारोत्तोलन, कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो, कराटे, वुशू और ताइक्वांडो सहित 10 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने खिलाड़ियों से मिल्खा सिंह और मेजर ध्यान चंद जैसे महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन