फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Make Aadhar card for all children up to five years: Bhavna

पांच साल तक के सभी बच्चों का आधार कार्ड जरूर बनाएं : भावना

Tue, 20 Sep 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Make Aadhar card for all children up to five years: Bhavna
हमीरपुर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की बैठक की अध्यक्षता करतीं डीडीजी भावना ? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की उप महानिदेशक भावना गर्ग (आईएएस) ने जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ हमीरपुर में आधार प्रगति पर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से 0-5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार नामांकन पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आधार नामांकन शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में 0-5 वर्ष की आयु वर्ग को कवर करने के लिए विशेष आधार नामांकन अभियान भी चलाया जा सकता है। भावना ने टीकाकरण शिविरों और बर्थ यूनिटों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकों द्वारा नामांकन को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले को 5 और 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमीट्रिक अपडेट अनिवार्य है। इस पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस आयु वर्ग का बायोमीट्रिक अपडेशन पूरी तरह नि:शुल्क है। यदि आधार धारक ने निर्धारित आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमीट्रिक्स को अपडेट नहीं किया जाता है, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी आधार केंद्र बनाए हैं उनका आवश्यक निरीक्षण करें। आधार के नामांकन और अपडेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। डीडीजी बताया कि आधार कार्ड में पता, नाम में अपडेट /सुधार, जन्म तिथि, लिंग सही करने के लिए शुल्क 50 रुपये और बायोमीट्रिक अपडेट के लिए यानी आधार शुल्क में फोटोग्राफ या आईरिस या उंगलियों के निशान को अपडेट करने के लिए 100 रुपये शुल्क है। उन्होंने बताया कि अधिक शुल्क लेने के मामले में 1947 (टोल फ्री) पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आधार के लिए नामांकन/अपडेशन करते समय निवासी को अपने विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। आधार में नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसे विवरणों को अपडेट करने की एक सीमा है। आधार में नाम दो बार अपडेट किया जा सकता है, जन्म तिथि और लिंग एक बार सही किया जा सकता है।

बैठक में सहायक आयुक्त पवन कुमार, डीआरओ देवी राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी हुकम चंद, उप निदेशक उच्च शिक्षा बीडी शर्मा, डॉ. संजय जगोता, जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक संतोष सिन्हा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed