{"_id":"68ee6b2fe40721bb64029870","slug":"major-action-during-the-festive-season-22-kg-of-sweets-destroyed-samples-of-12-collected-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-170165-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन में बड़ी कार्रवाई, 22 किलो मिठाई नष्ट, 12 के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन में बड़ी कार्रवाई, 22 किलो मिठाई नष्ट, 12 के सैंपल भरे
Wed, 15 Oct 2025 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:53 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर में तेल की जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ।
हमीरपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में उतर गई है। इस दौरान टीम ने गुणवत्ता के मानकों पर खरा न उतरने वाले 22 किलो मिठाई और खाद्य सामग्री को नष्ट करवा दिया। साथ ही 12 के सैंपल भी भरें हैं।
यह त्योहारी सीजन के दौरान जिले में हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को डिडवीं, ताल और डुग्गा-मट्टनसिद्ध जैसे क्षेत्रों में निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डिडवीं में 12 किलो रसगुल्ले खाने याेग्य नहीं पाए गए, जबकि ताल में करीब 10 किलो बेसन गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा।
इन दोनों स्थानों पर अधिकारियों ने खाद्य सामग्री को तुरंत नष्ट करवा दिया। निरीक्षक डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को कुल 12 सैंपल भरे। इनमें बूंदी लड्डू, मिल्क केक, पेठा, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, कलाकंद, डोडा बर्फी, बेसन तथा चमचम के एक-एक सैंपल शामिल हैं, जबकि प्लेन बर्फी के दो सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षक डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि इन सभी सैंपलों को प्रदेश की विभिन्न लैबों में जांच के लिए भेजा जाएगा और एक सप्ताह के भीतर इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उन्होंने सभी दुकानदारों को मिठाइयों की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है।