फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Maize crop destroyed in fields due to rain, compensation demanded

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से खेतों में मक्की की फसल बर्बाद, मांगा मुआवजा

Tue, 09 Sep 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Sep 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
Maize crop destroyed in fields due to rain, compensation demanded
डिडवीं गांव में खराब हुई मक्की की फसल। स्रोत : जागरूक पाठक
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। डिडवीं टिक्कर क्षेत्र में मक्की की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है, लेकिन खराब मौसम के कारण किसान इसे खेतों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा पा रहे।
विज्ञापन

खेतों में पानी भरने और लगातार नमी के चलते मक्की की बालियां सड़ने लगी हैं। हालात यह हैं कि अगर मौसम जल्द नहीं सुधरा तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

किसानों राज कुमार, सोनी शर्मा, सतीश कुमार, अभिनव शर्मा, रमेश चंद, रवि कुमार और परवेश कुमार ने बताया कि फसल को काटने और घर लाने का मौका ही नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें सरकार द्वारा उचित मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि उनका नुकसान कुछ हद तक पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया जाए और पीड़ित किसानों की मदद के लिए राहत पैकेज तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed