{"_id":"661d60e1121922661a022044","slug":"main-pipe-of-drinking-water-scheme-burst-supply-stopped-in-153-villages-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125787-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेयजल योजना का मेन पाइप फटा , 153 गांवों में सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेयजल योजना का मेन पाइप फटा , 153 गांवों में सप्लाई ठप
विज्ञापन
मेवा-बमसन की पेयजल योजना की फटी मेन फाइप।
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की मेवा-बमसन पेयजल योजना का मेन पाइप बौडू के समीप फट जाने के कारण 153 गांवों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। पिछले कई दिन से पेयजल योजना के हांफने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कभी बिजली के कट की समस्या तो कभी मेन पाइप लाइन के टूटने और फटने से भोरंज विधानसभा क्षेत्र के करीब 153 गांवों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए वर्ष 2007-08 में प्रदेश की पहली कंप्यूटरीकृत पेयजल योजना मेवा-बमसन उठाऊ (जाखू) का निर्माण व्यास नदी के किनारे किया गया है। उस समय इस योजना से 214 गांवों को जोड़ा गया था। इसमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 153 गांव शामिल किए गए हैं, जबकि टौणी देवी के आठ और गवारडू के सात और संगरोह क्षेत्र के 46 गांव शामिल किए गए हैं। जल शक्ति विभाग के अनुसार इस पेयजल योजना की मेन पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। अब बौडू के समीप मेन फाइप लाइन दूसरी बार फट गई है। इससे भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 153 गांवों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। यह समस्या एक सप्ताह से जारी है। सबसे अंतिम पंचायत जाहू के कांगुघट्टी गांव में बने ओवरहेड में पानी कई दिन से नहीं पहुंच रहा है। इससे जाहू पंचायत में भी पानी की समस्या होने लगी है। लोगों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि आए दिन पेयजल की समस्या से दो चार न होना पड़े।
जलशक्ति विभाग उप मंडल भोरंज के सहायक अभियंता आशीष देव का कहना है कि बौडू के पास योजना का मेन पाइप लाइन फटने के कारण समस्या पैदा हुई है। इसे विभाग दुरुस्त करने में लगा हुआ है। यह समस्या एक सप्ताह से हो रही है। विभाग की ओर से जल्द पाइपलाइन को दुरुस्त कर पेयजल सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा।