फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mahapuja of 500 Shivalingas will be held simultaneously in Shiv Puri Dham Samtana temple.

Hamirpur (Himachal) News: शिव पुरी धाम समताना मंदिर में 500 शिवलिंग का एक साथ होगा महापूजन

Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mahapuja of 500 Shivalingas will be held simultaneously in Shiv Puri Dham Samtana temple.
गसोती खड्ड किनारे स्वीमिंग पुल में मिनी महाकुंभ के आयोजन के लिए भरा गया पानी। स्रोत : मंदिर कमे
हमीरपुर/ताल/सलौणी। बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए जिले के देवालय सज गए हैं। गसोता महादेव में मिनी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं बिझड़ी क्षेत्र के शिवपुरी धाम समताना में मंदिर परिसर में 26 फरवरी को रातभर भगवान शिव और गणपति की 16 विभिन्न प्रकारों से विशेष पूजा होगी। विशेष पूजा में एक साथ 500 लोग भाग लेंगे। जिसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से अलग-अलग पूजा सामग्री और पार्थिव शिवलिंग देने का निर्णय लिया गया है।
शिवपुरी धाम समताना के आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को बुध ग्रह विशेष पूूजन और महाशिवरात्रि पर चार पहर की दिव्य व भव्य पूजा करने के लिए कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में सभी पूजन सामग्री की व्यवस्था की गई है। विद्वान आचार्य विभिन्न 16 प्रकार की विधियों से पूजा करवाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शिवपुरी धाम समताना में मंदिर पूरी तरह से सज गया है। पूजा में श्रद्धालुओं को दूध, लस्सी, पंजामृत, बेलपत्र, प्रदान किए जाएंगे। मंदिर में रातभर पूजन के बाद 27 फरवरी को हवन यज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा का समापन भी 27 फरवरी वीरवार को होगा। गसोता महादेव मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है। दिल्ली और मुंबई से फूल मंदिर लाए गए हैं। मंदिर में प्रयागराज संगम से लाए पवित्र जल और गसोता महादेव की बावड़ियों से प्रवाहित हो रहे जल को स्वीमिंग पुल में भरा गया है।

गसोती खड्ड किनारे स्वीमिंग पुल में मिनी महाकुंभ के आयोजन के लिए भरा गया पानी। स्रोत : मंदिर कमे

गसोती खड्ड किनारे स्वीमिंग पुल में मिनी महाकुंभ के आयोजन के लिए भरा गया पानी। स्रोत : मंदिर कमे

गसोती खड्ड किनारे स्वीमिंग पुल में मिनी महाकुंभ के आयोजन के लिए भरा गया पानी। स्रोत : मंदिर कमे

गसोती खड्ड किनारे स्वीमिंग पुल में मिनी महाकुंभ के आयोजन के लिए भरा गया पानी। स्रोत : मंदिर कमे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed