फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MA Hindi and English subject classes will start in Bhoranj College from the upcoming session.

Hamirpur (Himachal) News: आगामी सत्र से भोरंज कॉलेज में एमए हिंदी और अंग्रेजी विषय की कक्षाएं होंगी शुरू

Wed, 13 Mar 2024 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
भोरंज कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, विधायक ने नवाजे मेधावी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया किया। समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों में भोरंज कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। इसलिए यहां पर पढ़ने वाले छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की संख्या अधिक है।
कॉलेज में आगामी सत्र से स्नातकोत्तर एमए हिंदी, राजनीतिक शास्त्र व अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कक्षाओं के सही संचालन के लिए छह कमरों का निर्माण किया जाएगा तथा महाविद्यालय में ऑडिटोरियम की मांग को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज परिसर में चहारदीवारी लगाने, बस की सुविधा, स्टाफ के आवासीय भवन की मरम्मत करवाने तथा आगामी वर्ष से इग्नू अध्ययन केंद्र खोलने की भी घोषणा की। इसके अलावा महाविद्यालय में नीट, एनडीए व सिविल सर्विस की तैयारी के लिए प्री कोचिंग की कक्षाएं जल्द शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि जाहू उप तहसील और कंज्याण में जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय जल्द खोलने व राजकीय उच्च पाठशाला समीरपुर को इसी सत्र से स्तरोन्नत करके जमा दो का दर्जा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षण संस्थानों की हर जरूरत को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय को सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21000 हजार रुपये देने की घोषणा की। डॉ. विजय ठाकुर ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कॉलेज उप प्राचार्य प्रो. कुलदीप व सीएससीए अध्यक्ष आषुतोष रांगड़ा, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed