फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Loss making routes will not be closed until the new system is implemented: Verma

घाटे में चल रहे रूटों को नई व्यवस्था लागू होने तक नहीं किया जाएगा बंद : वर्मा

Thu, 06 Feb 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Loss making routes will not be closed until the new system is implemented: Verma
हिमाचल पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा को सम्मानित करते बस अड्डा प्रभारी एवं अन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नए नियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा का बुधवार को हमीरपुर बस स्टैंड पहुंचने पर कर्मचारी व अधिकारियों ने स्वागत किया। स्वागत के लिए एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी बिलासपुर विवेक लखनपाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्मा ने कहा कि एचआरटीसी को किस ढंग से घाटे से उभारा जाए, इसके लिए एक नई रूपरेखा तैयार की जाएगी, ताकि निगम को फायदे में लाकर इसे आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक नई व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक घाटे में चल रहे रूटों को बंद नहीं किया जाएगा। इस समय निगम कुछ घाटे में चल रहा है, लेकिन इसके पीछे कई तरह की निशुल्क में दी जा रही सुविधाएं भी हैं, लेकिन भविष्य में इसे बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। रविवार के दिन प्रदेश में बस सेवा बहुत कम चलने से आम जनता को होने वाली परेशानी पर अजय वर्मा ने कहा कि निगम रविवार को भी अपनी बस चलाता है, जबकि दूसरी कोई भी व्यवस्था ऐसी सुविधा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को पेंशन देने में कुछ दिक्कत आती है, लेकिन भविष्य में इसमें भी सुधार किया जाएगा, ताकि पेंशनरों को समय पर पेंशन प्रदान की जा सके। इस मौके पर बस अड्डा प्रभारी रामलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में जल्द चलेंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें

वर्मा ने कहा कि एचआरटीसी आम जनता से जुड़ा हुआ निगम है और जनता की भलाई के लिए भी विभिन्न सेवाएं शुरू की गई हैं, जिसका लाभ सभी वर्गों को प्राप्त हो रहा है। वर्मा ने कहा कि जल्द ही हिमाचल में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें आ रही हैं। इसके अलावा 42 नई वोल्वो बसें भी आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed