फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lokesh won gold medal in kick boxing

Hamirpur (Himachal) News: लोकेश ने किक बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 27 Feb 2024 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। हाल ही में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके छात्र लोकेश भनोट ने अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन किया है। लोकेश ने कुछ दिन पूर्व ही कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी में ज्वाइन किया है। उन्होंने हाल ही में तीसरी ओपन सीनियर अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप वाको में भाग लिया जो सात से 11 फरवरी तक आईजीए इंदौर स्टेडियम नई दिल्ली में हुई। उसमें उन्होंने खिलाड़ी और कोच के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश और राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 94 किलोग्राम भार वर्ग में किकलाइट इवेंट में भाग लिया। उनकी लड़ाई कजाकिस्तान और यूपी और महाराष्ट्र के तीन भारतीय खिलाड़ियों के साथ थी। इसी के चलते समग्र प्रदर्शन के कारण भनोट को भारतीय किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के हाथों से स्वर्ण पदक मिला। भनोट को उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री की ओर से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता अनिल कुमार भनोट, माता किरण शर्मा, भाई वासु भनोट और कोच बुशन धवन, इकबाल मलिक और संजय यादव को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed