फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Litchi and mango orchards will be auctioned from July 1

Hamirpur (Himachal) News: एक जुलाई से होगी लीची व आम के बगीचों की नीलामी

Tue, 27 Jun 2023 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 27 Jun 2023 07:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में उद्यान विभाग के एक फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान और दो पौधशालाओं में लीची व आम की फसल की नीलामी की तिथियां पुन: निर्धारित की हैं। अब इनकी नीलामी एक और तीन जुलाई को होगी। उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने कहा कि मौसमी बदलाव एवं फलों के पक जाने के कारण नीलामी की तिथियों में बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि विकास खंड भोरंज के गांव बड़ियाणा में स्थित फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान में लगी लीची की फसल की नीलामी एक जुलाई को सुबह 11ः00 बजे की जाएगी। इसी प्रकार भोरंज ब्लॉक के ही गांव दियोट की फल पौधशाला में आम की फसल की नीलामी भी एक जुलाई को दोपहर बाद 3:00 बजे की जाएगी। दियोटसिद्ध की पौधशाला में आम की फसल की नीलामी तीन जुलाई को सुबह 11:00 बजे होगी।
विज्ञापन




उपनिदेशक ने कहा कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक ठेकेदार किसी भी दिन कार्यालय समय के दौरान फसल का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed