फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lights going off for two hours in Nadaun in the morning

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में सुबह दो घंटे गुल रही बत्ती

Thu, 17 Oct 2024 08:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
बार-बार लग रहे अघोषित बिजली के कट
विज्ञापन


बिजली बोर्ड नहीं कर रहा समस्या का हल, त्योहारी सीजन में बढ़ीं दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड के मासिक कट लगाए जाने के बाद भी हर रोज लगने वाले उद्घोषित कटों से नादौन के लोग परेशान हैं। दिन में कई बार बिजली के उद्घोषित कट लग रहे हैं। इससे व्यापारी वर्ग, आम जनमानस, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संस्थानों के संचालक परेशान हो रहे हैं।


व्यापारी वर्ग कमल, अजय, विजय, संतोष आदि ने कहा कि त्योहारों का सीजन है और बिजली की मेंटेनेंस दीपावली के बाद ही करें। वैसे तो बिजली बोर्ड हर माह में दो से तीन बार बिजली आपूर्ति के तारों और उपकरणों के उचित रखरखाव के लिए आपूर्ति दिनभर बाधित रखता है। ऐसी व्यवस्था करने के बाद भी नादौन शहर सहित अन्य जगहों पर बिना जानकारी के बिजली के कट लग रहे हैं। इससे लोगों को अपने कामकाज निपटाने और व्यापारी वर्ग को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में त्योहारों का सीजन है और व्यापारियों को इन दिनों में उम्मीद रहती है कि वे सीजन में अच्छा व्यापार कर सकेंगे परंतु बिजली के कटों के कारण उनकी दुकानों में पहुंचे ग्राहकों को उन्हें निपटना मुश्किल हो जाता है। गत दिवस बिजली बोर्ड ने पूरा दिन भर बिजली के तारों और अन्य उपकरणों के उचित रखरखाव के लिए बिजली आपूर्ति को बंद रखा। वीरवार सुबह ही बिजली आपूर्ति फिर से ठप हो गई और दो घंटे तक लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारे में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने कहा कि तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह समस्या पेश आई है। कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति की बहाली के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed