{"_id":"66489ba0fd3f9f1f540c7591","slug":"lift-leading-to-ortho-ot-broken-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127903-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऑर्थो ओटी की ओर जाने वाली लिफ्ट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऑर्थो ओटी की ओर जाने वाली लिफ्ट खराब
विज्ञापन
चलने में असमर्थ मरीजों को वार्ड तक लाना हुआ मुश्किल
ऑॅपरेशन के बाद स्ट्रेचरों पर लाना हो रहा मुश्किल, लग रहे झटके
दो मंजिल नीचे है ऑर्थो वार्ड, मरीजों और तीमारदारों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ऑर्थो ओटी (ऑपरेशन थियेटर) को जाने वाली लिफ्ट खराब हो गई है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो मरीज चलने की हालत में नहीं हैं, उन्हें ओटी तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशन करवाने के लिए जाने व ऑपरेशन करवाने के बाद आने के लिए मरीज को स्ट्रेचर पर ही लाना पड़ रहा है। जबकि ऑर्थो वार्ड दो मंजिल नीचे है। इससे मरीज और तीमारदार मुश्किल में हैं।
अस्पताल में स्ट्रेचरों को लाने के लिए रैंप बना है लेकिन गेट के पास मरीजों को कई बार झटका लगता है। वहीं, अन्य मरीजों को भी लिफ्ट खराब होने के कारण परेशानी होती है। मरीजों सुषमा, नीना, वंदना, कृतिका, रमेश, सलोचना आदि ने कहा कि लिफ्ट खराब होने के कारण परेशानी होती है। ऐसे में इस लिफ्ट को ठीक किया जाए। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मशीनों में खराबी आ ही जाती है और ठीक करवाने के लिए कंपनी को लिख दिया गया है।