फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Library will be digital, computer and cabin facilities will be available

Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल होंगे पुस्तकालय, कंप्यूटर और कैबिन की रहेगी सुविधा

Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे युवा, गांव से शहर तक सभी का होगा आधुनिकीकरण
इंटरनेट सुविधा के साथ ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे अभ्यर्थी

संवाद न्यूज एजेंंसी
हमीरपुर। जिलाभर के सरकारी स्कूलों में स्थापित सभी पुस्तकालय डिजिटल होंगे। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने पुस्तकालयों को डिजिटल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गांव से लेकर शहर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक अभ्यर्थी पुस्तकालयों में आकर पढ़ाई कर सकेंगे। सरकारी स्कूलों में स्थापित पुस्तकालयों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर और कैबिनों की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इसमें ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, पुस्तकालयों में पहले से मौजूद पुस्तकों को भी धरोहर के रूप में संभालकर रखा जाएगा, ताकि स्कूलों में दाखिल विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से भी किताबों का ज्ञान ले सकें।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व पुस्तकालयों के निर्माण कार्य को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों का सर्वे किया गया था, ताकि स्कूलों में पुस्तकालयों की स्थिति और मौजूदा किताबों की संख्या का सही पता लगाया जा सके। डाटा एकत्रित होने के बाद एक दर्जन स्कूलों में पुस्तकालय कक्षा कक्ष और कार्यालयों में चलाए जा रहे थे।इसके चलते विभाग की ओर से स्कूलों में बजट राशि जारी करके पुस्तकालयों के लिए बजट जारी किया गया है। अब स्कूलों में पुस्तकालयों को डिजिटल करने का कार्य किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी पुस्तकालयों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिला पुस्तकालय में 200 अभ्यर्थियों के ही एक साथ बैठने की सुविधा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं को पुस्तकालय तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। युवाओं की सुविधा के लिए स्कूलों के पुस्तकालयों को आधुनिक करने का कार्य किया जा रहा है।


कोट

जिलाभर के पुस्तकालयों को डिजिटल करने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। पुस्तकालयों में विद्यार्थियों के साथ अन्य युवाओं को बैठने के लिए बेहतरीन सुविधा मिलेगी। पुस्तकालयों में कंप्यूटर के साथ कैबिन की सुविधा रहेगी, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की जा सकेगी।

डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed