फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lhasa falls from a hill onto the road near Lamblu, a major accident averted

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू के समीप सड़क पर पहाड़ी से गिरा ल्हासा, बड़ा हादसा टला

Sun, 28 Dec 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lhasa falls from a hill onto the road near Lamblu, a major accident averted
हमीरपुर से जाहू सड़क पर लंबलू के समीप सड़क पर गिरा ल्हासा। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : poni news
ताल (हमीरपुर)। हमीरपुर से जाहू वाया लंबलू सड़क पर शनि देव मंदिर सरलीं के पास अचानक भूस्खलन से पहाड़ी का हिस्सा सड़क पर गिर गया। इससे सड़क काफी संकरी हो गई। लंबलू स्थित शनिदेव मंदिर के पास पहाड़ी पर जल शक्ति विभाग ने पेयजल योजना के पाइप बिछा रखे हैं। लोगों का कहना है कि इन पाइपों से पिछले काफी लंबे समय से पानी का रिसाव हो रहा है, लेकिन जल शक्ति विभाग ने इन्हें ठीक नहीं करवाया है। पानी का रिसाव होने से मिट्टी खिसकना शुरू हो गई थी। शनिवार को भूस्खलन होने के कारण पहाड़ी का हिस्सा सड़क पर आ गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन चालक सड़क से नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था। राहगीर संजय कुमार, राजेश कुमार, निर्मल कुमार का कहना है कि कुछ देर पहले ही यहां से वाहन गुजरे थे, अगर यह ल्हासा उस समय गिरता तो वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed