फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Let Dhank-Dhank play in Seven Star, Desh Mera Rangeela has a blast

Hamirpur (Himachal) News: सेवन स्टार में बजने दे धनक-धनक, देश मेरा रंगीला पर धमाल

Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Let Dhank-Dhank play in Seven Star, Desh Mera Rangeela has a blast
सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। (स्रोत: संस्थान)
सलौणी (हमीरपुर)। सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी ने रविवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। समारोह में शिक्षाविद डॉ. नरदेव राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एमडी संदीप कंवर ने की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य सोनल कंवर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की गतिविधियों से उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


छात्रों ने बजने दे धनक-धनक, देश मेरा रंगीला, चक धूम-धूम, खली-बली हो गया है दिल आदि गानों पर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथक नृत्य के माध्यम से महाभारत के रूपांतर की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि डॉ. नरदेव राणा ने मेधावी छात्रों को इनाम बांटकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और बुरी संगति से दूर रहकर पढ़ाई व अन्य गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व अभिभावकों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। (स्रोत: संस्थान)

सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। (स्रोत: संस्थान)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed