{"_id":"67a508c7187f450379067bd7","slug":"leopard-took-away-the-goat-from-the-courtyard-of-the-house-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147571-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घर के आंगन से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घर के आंगन से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ
Fri, 07 Feb 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भुक्कड़ के अंतर्गत गांव साही-द-घाट में तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर उसे मार दिया।
बकरी की मालिक मीरा देवी पत्नी सुख राम ने बकरी को आंगन में ही बांधा था कि शाम 4:00 बजे तेंदुए ने बकरी को अपना निशाना बनाया। जब मीरा देवी को तेंदुए के हमले का पता चला तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। शोर सुनते ही तेंदुआ घटनास्थल से बकरी को उठाकर ले गया।
इससे पूर्व भी तेंदुआ बीते कुछ सालों में दर्जनों मवेशियों को घायल कर मार चुका है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। ग्राम पंचायत प्रधान भुक्कड़ किशोर चंद ने बताया कि तेंदुए के कारण सुबह-शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की। वन रक्षक योगराज ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक हुआ तो पिंजरा लगवा दिया जाएगा।