फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard terror in Balh Bihal Gram Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: बल्ह बिहाल ग्राम पंचायत में तेंदुए का आतंक

Wed, 17 Jul 2024 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
खेत खलिहान में जाने से भी डर रहे लोग, दो कुत्तों को बना लिया है शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुआ गांव के दो पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। गांव के एक कुत्ते को बुरी तरह से घायल कर दिया है। इसके चलते ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। कुत्ते पर हमले का वीडियो बल्ह बिहाल में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुआ है। स्थानीय लोगों रामकृष्ण, तरसेम सिंह, रविंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, राजेश शर्मा, कुसम कुमारी, संदीप कुमार, तरसेम सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण चंद आदि ने वन विभाग से बल बिहार में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है ताकि इस क्षेत्र में कोई जानमाल का बड़ा हादसा न हो सके।



स्थानीय लोग खेत खलियान में जाने से भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुआ शाम पांच बजे के करीब ही जोर-जोर से दहाड़ना शुरू कर देता है। अभी कुछ दिनों बाद स्कूल खुलने वाले हैं। लोगों को अपने छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल कैसे भेजना है, इसका डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से बल बिहार में आए दिन घूम रहे तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है। इस बारे में वन विभाग के आरओ विनोद कुमार ने कहा कि बल बिहार में दो फॉरेस्ट गार्ड्स की ड्यूटी तेंदुए पर नजर रखने के लिए लगाई जाएगी। साथ ही पिंजरा भी लगा दिया जाएगा। तेंदुए को पकड़कर वन्य प्राणी संरक्षण केंद्र पालमपुर में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed