फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lecturers association demands to fill the vacant posts of Principals

प्रधानाचार्य के खाली पद जल्द भरे सरकार : संघ

Sun, 22 May 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 22 May 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
Lecturers association demands to fill the vacant posts of Principals
मांगें। - फोटो : file photo

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार से प्रदेश में खाली चल रहे प्रधानाचार्यों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष मुश्ताक मोहम्मद, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राकेश वर्मा, राज्य सचिव भूपेंद्र सिंह, संगठन सचिव राजेश डोगरा, सुशील कतना, रवि वर्मा, विपिन माहिल, विजय चौहान, कमलेश कुमार, सुभाष कौशल, हमीरपुर जिला महासचिव राकेश ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, राजकुमार, सुरेश कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में प्रधानाचार्यों के पद खाली होने से अध्यापकों को मुश्किलें हो रही हैं।

विज्ञापन


इसलिए प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार से मांग करता है कि प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए प्रवक्ताओं और मुख्याध्यापकों की वास्तविक संख्या के आधार पर वर्तमान पदोन्नति अनुपात में संशोधन कर राइडर की शर्त को हटाकर रोस्टर प्रणाली को लागू किया जाए।
विज्ञापन


उपनिदेशक स्कूल निरीक्षण कैडर के सृजित पदों को शीघ्र भरा जाए, 20 वर्ष पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को दो वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। नियुक्ति तिथि से 4-9-14 वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए, महिला प्रवक्ताओं के लिए मातृत्व अवकाश 135 दिनों से बढ़ाकर छह माह और आकस्मिक अवकाश को 12 दिन से बढ़ाकर 20 दिन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज कैडर में 25 फीसदी हिस्से उन स्कूल प्रवक्ताओं को दिया जाए जो यूजीसी मापदंडों को पूरा करते हैं। 2010 के बाद नियुक्त प्रवक्ताओं का पदनाम प्रवक्ता बहाल किया जाए और विज्ञान प्रवक्ताओं को प्रायोगिक भत्ता दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed