फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Learning is set to become smarter; teachers will learn new teaching methods through AI.

Hamirpur (Himachal) News: अब स्मार्ट होगी पढ़ाई, शिक्षक एआई से सीखेंगे पढ़ाने के नए तरीके

Mon, 02 Nov 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते समय के साथ बच्चों के पढ़ने और सीखने का तरीका भी बदल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को नई और रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने में शिक्षकों की मदद के लिए भारती एयरटेल फाउंडेशन ने ‘द टीचर एप’ शुरू किया है।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित इस एप के माध्यम से शिक्षक पढ़ाई को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाने के नए कौशल सीख सकेंगे। इसका लाभ पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार किया गया यह ऐप शिक्षकों के पेशेवर विकास, शिक्षण गुणवत्ता और कक्षाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसमें सभी विषयों और डोमेन से संबंधित शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट, प्रश्नोत्तरी, पाठ योजना और अभ्यास पत्र तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा कक्षा और पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण सामग्री भी बना सकेंगे। एप में तैयार सामग्री की गलतियों को पहचानने और उनमें सुधार करने की सुविधा भी दी गई है।
इससे शिक्षकों का समय बचेगा और वे एआई तकनीक की मदद से पढ़ाई में नई गतिविधियां शामिल कर सकेंगे। शिक्षक इस एप को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।

कोट
स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। द टीचर एप से शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण पाठ्न सामग्री तैयार करने में सहायता मिलेगी। -राजेश गौतम, नोडल अधिकारी, द टीचर एप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article