फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Landslide near the under construction bus stand caused a 50 meter stretch of road to collapse, making travel risky.

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास भूस्खलन से 50 मीटर हिस्से में सड़क दरकी, सफर बना जोखिमपूर्ण

Wed, 13 Aug 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Landslide near the under construction bus stand caused a 50 meter stretch of road to collapse, making travel risky.
निर्माणाधीन बसस्टैंड के समीप भूस्खलन से दरकी सड़क की ओर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए डाली गई
हमीरपुर। पक्का भरो बाईपास में निर्माणाधीन बस स्टैंड के समीप बड़ा भूस्खलन हुआ है। यहां पर बस स्टैंड निर्माण के लिए वर्षों पहले डंप किए गए मलबे के पहाड़ को काटा गया है। ऐसे में अब भूस्खलन होने से सड़क का 50 मीटर तक बड़ा हिस्सा दरक गया है।
विज्ञापन

अब यहां पर सड़क के ऊपर एक तरफ मिट्टी डालकर गाड़ी निकलने के लिए थोड़ी सी जगह बनाई गई है, ताकि दरकी हुई सड़क के हिस्से की ओर वाहन न जाए। वाहनों की आवाजाही के दौरान भी यहां पर खतरा बना हुआ है। जल शक्ति विभाग की सीवरेज लाइन भी इस भूस्खलन की चपेट में आई है।
विज्ञापन

हालांकि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि यहां पर बारिश के साथ सीवरेज चैंबर में डाले गए घरों के बारिश के पानी से नुकसान हुआ है। वहीं, जल शक्ति विभाग का तर्क है कि यहां पर सीवरेज लाइन में घरों की छतों का बारिश का पानी नहीं डाला गया है। यहां पर काफी समय पहले डंप किए गए मलबे की कटिंग की गई, जिससे अब सड़क भी दरक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि 98 करोड़ की लागत से पक्का भरो बाईपास में बहुमंजिला बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इस बस स्टैंड के लिए हमीर होटल से पक्का भरो सड़क की ओर कटिंग की गई है। कटिंग किए जाने के चलते बरसात में सड़क भी दरक गई है। सड़क को नुकसान से बचाने के लिए फिलहाल कोई कदम नहीं उठाया जा सका है।
यहां पर कोई हादसा न हो, इसके लिए वाहनों को एक तरफ से गुजारा जा रहा है। इसके लिए सड़क के ऊपर मिट्टी डालकर एक तरफ से आवाजाही को रोका गया है। बारिश बंद होने पर यहां पर बस स्टैंड निर्माण करने वाली कंपनी की ओर डंगा लगाए जाने की योजना है। हालांकि कटिंग से पहले बचाव कदम न उठाए जाने से निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं।




कोट्स

यहां पर पाइपलाइन भूस्खलन की चपेट में आई है। थोड़े से हिस्से में प्लास्टिक की पाइप डाली गई है। इस पाइप को नुकसान न हो, इसके लिए प्रेशर कम किए जाने से चैंबर अब ओवरफ्लो हो रहा है। यहां पर सीवरेज लाइन में घरों की छतों का पानी नहीं डाला गया है। सड़क के साथ वर्षों पहले डंप किए गए मलबे की कटिंग से यह भूस्खलन बरसात के चलते हुआ है।
-राकेश कुमार, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर

बस स्टैंड निर्माण करने वाली कंपनी को बचाव के लिए कदम उठाने को कहा गया है। बरसात और सीवरेज चैंबर के ओवरफ्लों होने से लगातार रिस रहे पानी से भूस्खलन हुआ है। जल्द ही यहां पर सड़क को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल यहां पर गुजरने वाले वाहनों को खतरा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।-

-दीपक कपिल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर

निर्माणाधीन बसस्टैंड के समीप भूस्खलन से दरकी सड़क की ओर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए डाली गई

निर्माणाधीन बसस्टैंड के समीप भूस्खलन से दरकी सड़क की ओर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए डाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed