फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lakhanpal distributed awards to the meritorious students of Bani School.

Hamirpur (Himachal) News: लखनपाल ने बणी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त सुधार की दिशा में बड़े निर्णय ले रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब प्राथमिक स्तर से ही अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन


इससे इन स्कूलों के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, राजस्थानी नृत्य, गरबा, देशभक्ति गीत सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और स्कूल को अपनी ओर से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। प्रधानाचार्य हरफूल सिंह ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में उषा लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, जिला सचिव मनजीत ठाकुर, बणी पंचायत की प्रधान शैलजा बनयाल, पूर्व प्रधान रमेश चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला जमली में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान सतीश सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीत, पंजाबी भंगड़ा, पहाड़ी नाटी, कविताएं, देश भक्ति से संबंधित गीत व नाटकों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत मेंं मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed