फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lack of Awareness: Few Adolescent Girls Getting Vaccinated

Hamirpur (Himachal) News: जागरूकता का अभाव, कम संख्या में किशोरियां लगवा रहीं टीका

Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lack of Awareness: Few Adolescent Girls Getting Vaccinated
बौहणी में किशोरी को टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे लगातार जागरूकता अभियानों के बावजूद किशोरियों और अभिभावकों में जागरूकता की कमी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।
यही कारण है कि कई केंद्रों पर टीकाकरण का आंकड़ा बेहद कम है। शनिवार और रविवार को केवल 33 लड़कियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें शनिवार को 25 और रविवार को आठ किशोरियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

अब तक जिले में कुल 1179 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि अभियान के लिए 2967 लड़कियों का पंजीकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले यह टीकाकरण केवल छुट्टी वाले दिनों में किया जा रहा था, लेकिन अब 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां किसी भी दिन अपने नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed