फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Labor officer told about welfare schemes

Hamirpur (Himachal) News: श्रम अधिकारी ने बताईं कल्याणकारी योजनाएं

Sun, 04 Aug 2024 02:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Labor officer told about welfare schemes
जोल सप्पड़ में श्रमिकों के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच के लिए कतारों में लगे श्रमि
जोलसप्पड़ में 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोलसप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की।


श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि कुमारी ने श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार, बच्चों की शिक्षा, दुर्घटना में श्रमिक के घायल होने या मृत्यु होने पर बोर्ड की ओर से आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। रश्मि ने कहा कि पात्र श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी, विभाग के अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनका श्रमिकों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed