{"_id":"68063d3d6f010c413f086ddd","slug":"kurukshetra-company-will-conduct-interview-in-hamirpur-tomorrow-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-153842-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में कुरुक्षेत्र की कंपनी कल लेगी साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में कुरुक्षेत्र की कंपनी कल लेगी साक्षात्कार
Tue, 22 Apr 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की निजी कंपनी बुधवार को सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक असिस्टेंट मैनेजर के 40 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार में स्नातक पास 25 से 35 आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को 12,800 से 26,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन