फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kuldeep Pathania honored the promising students of Tal School

Hamirpur (Himachal) News: कुलदीप पठानिया ने ताल स्कूल के होनहार नवाजे

Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Pathania honored the promising students of Tal School
ताल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि कुलदी
ताल (हमीरपुर)। पूर्व विधायक और कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय में बने नए भवन के तीन कमरों का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित किया और होनहारों को नवाजा। प्रधानाचार्य सुभाष चंद धीमान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर विद्यालय में चल रहे कार्यक्रमों और गत एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित मुख्यातिथि और गणमान्य अभिभावकों के समक्ष रखी।
विज्ञापन

विद्यालय को नौ मरले भूमि दान करने के लिए ज्ञान चंद एवं उनके भाइयों व अन्य दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। कुलदीप पठानिया ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल को 11 हजार रुपये, माध्यमिक पाठशाला अमनेड़ को 7,100 रुपये और प्राथमिक पाठशाला ताल को 5100 रुपये प्रदान किए। कुलदीप पठानिया ने कार्यक्रम में कार्तिक, चेतना, नमन, तम्मना, सूरियांश, अमन, दीक्षा, रितिका, स्नेहा, शिवानी, ललिता, अंकिता, श्रुति अक्षत, पलक, अंजलि, अदित्या, अनुराधा, रिया, सानिया, शुभम, शगुन, निशिता, वर्षा, दीक्षा, ईशा, विनीत, अर्शिया, अंशुल, मुस्कान, दिशा, रुकसाना सहित अन्य मेधावी बच्चों को इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed