फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kharif crop insurance to be done by July 15

15 जुलाई तक होगा खरीफ फसल का बीमा

Mon, 31 May 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेे में किसान 15 जुलाई तक फसल बीमा करवा सकते हैं। किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम में दो फसल मक्की और धान को अधिसूचित किया है। मक्की फसल के लिए सभी तहसीलें और धान की फसल के लिए 3 तहसीलें हमीरपुर, नादौन, भोरंज अधिसूचित की गई हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है। किसान फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड में अपनी भूमि के कागजात सहित बीमा कंपनी या नजदीकी लोकमित्र केंद्र, बैंक या ऑनलाइन माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। जिले में खरीफ 2021-22 के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ लिमिटेड इंडिया को अधिसूचित किया गया है। किसान दोनों फसलों के लिए 600 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम पर बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। बीमित राशि 3000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है। कृषि अधिकारी डॉ. अजय चोपड़ा ने कहा कि जून माह के दूसरे सप्ताह से किसान खरीफ फसलों का फसल बीमा योजना पोर्टल पर बीमा करवा सकते हैं। किसानों को 15 जुलाई तक यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed