फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kendriya Vidyalaya will be opened in Sujanpur: Anurag

सुजानपुर में खोला जाएगा केंद्रीय विद्यालय : अनुराग

Sat, 02 Oct 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya will be opened in Sujanpur: Anurag
सुजानपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि वे सिद्धांत की राजनीति करते हैं, गुमराह करने वाली नहीं। कांग्रेस ने गुमराह करने की राजनीति खेलकर देश पर राज किया। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश का नाम ऊंचा किया है, आज हम गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में भूमि चयन की औपचारिकता पूरी होने पर केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित किए। इससे पूर्व दिशा फाउंडेशन की ओर से नीतिश महाजन की याद में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रयास संस्था के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा भी की। इसके बाद मिहाड़पुर में नंदघर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, नरेंद्र अत्री, अजय शर्मा, अर्चना ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, अंकुश गुप्ता, कैप्टन रंजीत, पवन शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed