{"_id":"64c01e1c2b7148596008dc34","slug":"kendriya-vidyalaya-nadaun-construction-work-incomplete-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-4212-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निर्माण कार्य अधूरा, केंद्रीय विद्यालय नादौन में नहीं शुरू हो पाईं 11वीं-12वीं की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निर्माण कार्य अधूरा, केंद्रीय विद्यालय नादौन में नहीं शुरू हो पाईं 11वीं-12वीं की कक्षाएं
Wed, 26 Jul 2023 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का निर्माणाधीन भवन।
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन के भवन का निर्माण कार्य पूरा न होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 2019 में छह करोड़ रुपये की लागत से यहां नए भवन का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, नादौन में 12वीं तक कक्षाएं शुरू करने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। 10वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को 30 से 35 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ता है।
अभिभावकों रोहित शर्मा, प्रतीक कुमार, सुभद्रा रानी, मिलाप चंद, सपना कुमारी आदि ने कहा कि वर्तमान में जिस रैन बसेरा में स्कूल का प्राथमिक विंग चलाया जा रहा है। वहां थोड़ी सी भी बरसात हो जाने पर परिसर में पानी भर जाता है। कई बार तो हालात ऐसे बन गए हैं कि स्कूल परिसर में गाद भर जाने के कारण स्कूल प्रशासन को छुट्टी करनी पड़ी है।
वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से अब अपर विंग की कक्षाएं जिस भवन में चलाई जा रही हैं, वहां भी कई तरह की समस्याएं हैं। दोनों भवनों की आपस में दूरी भी अधिक है और यदि बच्चों को एक भवन से दूसरे भवन तक ले जाना हो तो एनएच पार करना पड़ता है। अभिभावकों ने कहा कि यदि नए भवन परिसर का निर्माण शीघ्र पूर्ण हो जाए तो बच्चों को काफी राहत होगी। उन्होंने कहा कि नए भवन का निर्माण कार्य काफी हद तक पूर्ण हो चुका है, परंतु परिसर की चारदीवारी का कार्य लटका हुआ है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम नादौन अपराजिता ने कहा कि स्कूल भवन का कार्य पूरा हो चुका है। स्कूल में खेल मैदान और चारदीवारी लगाने का कार्य शेष है, जिसे सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके उपरांत बच्चों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।