{"_id":"6ad1385fe2c885ded40894dc","slug":"kaustav-and-priyanshi-vashishth-named-best-athletes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-212171-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कौस्तव और प्रियांशी वशिष्ठ चुने सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कौस्तव और प्रियांशी वशिष्ठ चुने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
Fri, 16 Oct 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्या
हमीरपुर। खेल मैदान अणु में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सारा सैणी ने छात्रा वर्ग की शॉटपुट और डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में सेजल प्रथम रहीं।
छात्र वर्ग की शॉटपुट में पीयूष ठाकुर, डिस्कस थ्रो में रोहित राणा और ऊंची कूद में अभय कुमार ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कौस्तव और प्रियांशी वशिष्ठ को क्रमशः छात्र और छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
वीरवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। चौकी जमवाला स्कूल के मुख्याध्यापक रिपिन परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। जिला प्रारंभिक सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में सारा सैणी प्रथम
अश्वनी कुमार ने बताया कि छात्रा वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में सारा सैणी प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय और नेहल तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में पीयूष ठाकुर ने पहला, नितेश यादव ने दूसरा और स्टेजिंन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, डिस्कस थ्रो के छात्रा वर्ग में सारा सैणी प्रथम, नंदू द्वितीय और नेहल तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में रोहित राणा प्रथम, पीयूष ठाकुर द्वितीय और अक्षज गौतम तृतीय रहे।
ऊंची कूद में सेजल और अभय कुमार ने मारी बाजी
ऊंची कूद के छात्रा वर्ग में सेजल प्रथम, पलक द्वितीय और नंदू तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में अभय कुमार ने पहला और दिव्यांश सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि प्रतीक जसवाल और आरव शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।