फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kartik Sharma's ghazals garnered praise at the poetry gathering.

Hamirpur (Himachal) News: काव्य गोष्ठी में कार्तिक शर्मा की गजलों ने बटोरी सराहना

Sat, 03 Oct 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत राजभवन में आयोजित ‘साहित्य से सेवा-काव्य गोष्ठी’ में नादौन के युवा कवि एवं शायर कार्तिक शर्मा ने अपनी गजलों की प्रस्तुति से खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और साहित्यकारों का उत्साहवर्धन किया। लोक भवन और हिमाचल साहित्य एवं संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम का ध्येय वाक्य ‘कविता के माध्यम से जन-जागरण, सेवा और साथ’ रहा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश के 11 कवियों ने समाज, राष्ट्र और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्तिक शर्मा ने अपनी गजलों से श्रोताओं को प्रभावित किया। साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय कार्तिक शर्मा को कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसआर हरनोट, जगदीश बाली, सत्यनारायण स्नेही, दिनेश शर्मा, अभिषेक तिवारी, देवकन्या ठाकुर, दीप्ति सारस्वत प्रतिमा, कुलदीप गर्ग तरुण, सिकंदर बंसल, मुकेश और जाह्नवी नेगी सहित अन्य रचनाकारों ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed