{"_id":"65d1123b2497754a930928b4","slug":"karthik-sharma-first-from-hamirpur-district-in-district-youth-parliament-2024-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-121515-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला युवा संसद 2024 में हमीरपुर जिले से कार्तिक शर्मा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला युवा संसद 2024 में हमीरपुर जिले से कार्तिक शर्मा प्रथम
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला युवा संसद 2024 का आयोजन एनवाईके हमीरपुर और एनवाईके मंडी ने वर्चुअल माध्यम से करवाया। सेवानिवृत्त डीपीआरओ कुलदीप गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला युवा अधिकारी एनवाईके हमीरपुर दीपमाला ठाकुर, जिला युवा अधिकारी मंडी भारती मोंगरा ने इसका संचालन किया।
जिला हमीरपुर और मंडी के युवाओं ने जिला युवा संसद 2024 में भाग लिया है। जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 200000, द्वितीय को डेढ़ लाख रुपये एवं तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 100000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
वहीं, 50 -50 हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के तीन विषय थे। पहला भारत को वैश्विक गुरु बनाना, भारत की आर्थिक शक्ति को बढ़ाने में युवा उद्यमियों की भूमिका, दूसरा आत्मनिर्भर से विकसित भारत तक युवाओं की ओर से संचालित भारत के विकास पथ का निर्धारण, तीसरा भविष्य को सशक्त बनाना, युवा नेतृत्व की पहल एक जिम्मेदार समुदाय के लिए मार्ग प्रशस्त करना। इन्हीं तीन विषय में से सभी युवाओं ने अपने विचार रखे। हमीरपुर जिले से कार्तिक शर्मा प्रथम स्थान पर रहा और प्रिंस रांगरा दूसरे स्थान पर रहा। मंडी जिले से नेहा देवी प्रथम स्थान पर रही और लोकेश्वरी दूसरे स्थान पर रही।