फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Karot's Suman changed the financial picture of her family with her boutique.

Hamirpur (Himachal) News: करोट की सुमन ने बुटीक से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर

Sat, 06 Jun 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 06 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Karot's Suman changed the financial picture of her family with her boutique.
करोट की सुमन बुटीक में सिलाई करते हुए। संवाद - फोटो : 1
हमीरपुर। आर्थिक तंगी को चुनौती देते हुए करोट गांव की सुमन ने स्वरोजगार की राह अपनाकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि दो अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बीच सुमन ने अपने सिलाई-कढ़ाई के हुनर को व्यवसाय का रूप दिया और आज एक सफल बुटीक संचालित कर रही हैं। उनके पति दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते हैं और परिवार की आय का मुख्य स्रोत मजदूरी ही था, जिससे घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था।
विज्ञापन

ऐसे में सुमन ने घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। बचपन से ही उन्हें सिलाई और कढ़ाई का शौक था, जिसे उन्होंने शादी के बाद भी जारी रखा। शुरुआत में वह घर और आसपास की महिलाओं के कपड़े सिलती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका काम बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने घर के एक हिस्से में छोटा सा बुटीक शुरू किया और नए-नए डिजाइन सीखने शुरू किए। समय के साथ उन्होंने डिजाइनर सूट, लेडीज परिधान, बच्चों के कपड़े और विभिन्न प्रकार की कढ़ाई का काम शुरू कर दिया।

आज उनके बुटीक में क्षेत्र की कई महिलाएं कपड़ों की सिलाई और डिजाइनिंग के लिए आती हैं। त्योहारों, शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान उनके पास काफी कार्य रहता है, जिससे वह हर महीने अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दो अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed