फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Karna, Khushi and Simran selected as best volunteers

Hamirpur (Himachal) News: कर्ण, खुशी और सिमरन चुने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Wed, 04 Dec 2024 01:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Dec 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Karna, Khushi and Simran selected as best volunteers
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मुख्यातिथि बलवंत सिं
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समरोह में संतोषी माता मंदिर लदरौर कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह बतौर मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य रीता कुमारी ने उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि बलवंत सिंह ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक गतिविधियों का अभिन्न अंग है। वर्तमान समय छात्र वर्ग के लिए चुनौतियों से भरा है। नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके सेवन से छात्र व युवा शारीरिक व मानसिक तौर पर कमजोर हो रहे हैं, इसलिए नशे से दूर रहकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के लिए 2100 रुपये दिए। सात दिनों में सराहनीय कार्य करने पर कर्ण, खुशी व सिमरन को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अच्चुतम वर्मा ने सात दिनों में स्वयंसेवियों द्वारा किए गए प्रोजेक्ट वर्ग कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला कार्यक्रम अधिकारी लता देवी, प्रवक्ता संजय कटोच, किरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed