फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kanungo Sangh opposed making district level cadre state level

Hamirpur (Himachal) News: कानूनगो संघ ने जिलास्तरीय कैडर को राज्यस्तरीय करने का किया विरोध

Sun, 14 Jul 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
जिलाधीश को ज्ञापन देने के बाद ऑनलाइन कार्य बंद करने के निर्णय पर जताई सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पटवार कानूनगो महासंघ हमीरपुर की जिलास्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष मीना शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले ही छह तहसीलों से 60 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से पटवारी कानूनगो के जिलास्तरीय कैडर को राज्यस्तरीय करने का पुरजोर विरोध किया। बैठक में पटवारी कानूनगो ने कैडर को राज्यस्तरीय करने से पेश आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की ओर से इस फैसले के विरोध में सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य जिलाधीश को ज्ञापन देने के बाद बंद किए जाने के निर्णय के बारे में सहमति जताई गई। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान अजय कुमार ने कहा कि इस पर राज्य कार्यकारिणी की राज्यस्तरीय बैठक कुल्लू में होगी। आगामी निर्णय वहीं पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed