{"_id":"66e42c090917bea5db066594","slug":"kamini-was-first-in-slogan-writing-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135783-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नारा लेखन में कामिनी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नारा लेखन में कामिनी रहीं प्रथम
विज्ञापन
नादौन कॉलेज मेंं करवाईं नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को हिंदी विभाग के तत्वावधान में वीरवार को नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का संचालन डॉ. मंजू ठाकुर ने किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि हिंदी भाषा ही है जो देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में पिरोती है। देश को एक रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है। हिंदी ने हमें दुनियाभर में पहचान दिलाई है। देश की महान हस्तियां भी हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए पुरजोर समर्थन देती रही हैं। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. यशपाल, डॉ. अमृत लाल शर्मा और डॉ. रजनी ने निभाई।
पोस्टर मेकिंग में निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. अनीत शर्मा, प्रो. योगेश कौंडल और डॉ. नवीन शर्मा रहे। नारा लेखन में प्रथम स्थान पर कामिनी, द्वितीय स्थान पर वसुंधरा कटोच और तृतीय स्थान पर स्मृति पंत रहीं। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर श्रेया, द्वितीय स्थान पर आरती परमार व तृतीय स्थान पर लेखराज रहे। कार्यक्रम में प्रो. कल्पना, प्रो. नीतिका, प्रो. सीमा, प्रो. राजेश, प्रो. रितिका, प्रो. आदिका उपस्थित रहे।