{"_id":"775864810290b58d088a146d9f4e01f2","slug":"kalwal-mali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलवाल में कल होगा सात लाख का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलवाल में कल होगा सात लाख का दंगल
ब्यूरो, अमर उजाला/ बड़सर(हमीरपुर)।
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की ग्राम पंचायत कलवाल में रविवार को 7 लाख रुपये से दंगल का आयोजन किया जाएगा। छिंज मेले का आयोजन छिंज कमेटी लोहारली कलवाल के सौजन्य से किया जा रहा है। दंगल की बड़ी माली में विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 17 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
छोटी माली में विजेता को 7100 रुपये और उपविजेता को 5100 रुपये दिए जाएंगे। लखदाता छिंज कमेटी लोहारली कलवा के अध्यक्ष विजय कुमार ढटवालिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार विगत वर्ष से भी भारी दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
छिंज कमेटी के सदस्यों सतीश महाजन, कमल चंदेल, राजेश उर्फ काकू, चैन सिंह, सुनील, देश राज, जगदीश चंद, पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी, संजय शर्मा, रोशन लाल, परस राम, रत्न चंद, जसवंत सिंह, जसवीर, संजू व हंस राज ने बताया कि छिंज देखने के लिए जितनी भी जनता उपलब्ध होगी, उन सभी के लिए चाय का आयोजन कमेटी के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
---