फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kajal and Komal from Kohli village have become self-reliant through their own skills.

Hamirpur (Himachal) News: हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनीं कोहली गांव की काजल-कोमल

Fri, 16 Oct 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 16 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kajal and Komal from Kohli village have become self-reliant through their own skills.
कोहली की काजल व कोमल द्वारा तैयार की गई पूजा सामग्री। संवाद
हमीरपुर। डिग्री हासिल करने के बाद नौकरी की तलाश करने के बजाय कोहली गांव की काजल और कोमल ने अपने हुनर को ही रोजगार का जरिया बना लिया है। क्रोशिये और हस्तशिल्प से आकर्षक उत्पाद तैयार कर दोनों घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से कारोबार चला रही हैं।
विज्ञापन

इससे होने वाली मासिक कमाई से वे परिवार को आर्थिक सहारा दे रही हैं। उनकी यह पहल अन्य युवतियों के लिए भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा बन रही है।
काजल और कोमल ने क्रोशिये और हस्तशिल्प का काम सीखने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। ऑनलाइन वीडियो देखकर उन्होंने बुनाई की बारीकियां सीखीं और धीरे-धीरे सजावटी उत्पाद तैयार करने शुरू किए।
विज्ञापन

वे क्रोशिये से फूल, गुलदस्ते, दीवार सजाने के लिए वॉल हैंगिंग, मेज पर बिछाने के लिए मैट और सजावटी खिलौने बनाती हैं। दोनों अपनी रचनात्मकता से उत्पादों को आकर्षक रूप देने के साथ नए डिजाइन भी तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से वे अपने उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाती हैं। घर से काम करने के कारण उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों के साथ कारोबार संभालने का अवसर भी मिल रहा है।

कोहली की काजल व कोमल द्वारा तैयार की गई पूजा सामग्री। संवाद

कोहली की काजल व कोमल द्वारा तैयार की गई पूजा सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed