{"_id":"663012726bcda57cc10e2ce4","slug":"jumla-government-in-the-country-for-ten-years-ahmed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126643-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से देश में जुमलों की सरकार : अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से देश में जुमलों की सरकार : अहमद
Tue, 30 Apr 2024 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर लोकसभा प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने कहा कि दस साल से केंद्र में जुमलों की सरकार चल रही है। लोगों के साथ किए वादों में से एक भी केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया। न तो दो करोड़ युवाओं को एक साल में रोजगार मिला और न ही 15-15 लाख लोगों के खातों में आए। महंगाई पर लगाम नहीं लग पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है।
हमीरपुर लोकसभा प्रभारी अनीस अहमद ने भोरंज में तीन जनसभाओं में केंद्र सरकार पर खूब जुबानी हमले किए और भाजपा को घेरा। बता दें कि इन जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी शिरकत करनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण सीएम को दौरा रद्द हो गया। इस मौके पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बन्याल, कांगड़ा को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठनिया, चेयरमैन राम चंद पठानिया, अरुण ठाकुर, उपाध्यक्ष बांका राम, सुभाष जैलदार, राजीव राणा सहित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, पंचायत प्रधान, बीडीसी पदाधिकारी मौजूद रहे।