फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Juicy delicious Kafal reached Jahu market

Hamirpur (Himachal) News: जाहू बाजार में पहुंचा रसीला काफल

Tue, 13 May 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 May 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Juicy delicious Kafal reached Jahu market
जाहू बाजार में काफल के फल बेचता बुजुर्ग दुकानदार। स्रोत: जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तीन जिलों के संगम स्थल व प्रमुख व्यापारिक केंद्र जाहू में काफल फल को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पहली बार बाजार में काफल आने से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए खरीद कर रहे हैं।
सरकाघाट की पौंटा पंचायत के तलाब गांव के प्रेम सिंह ने सोमवार को मंडी से करीब 20 किलो काफल की टोकरी बेचने के लाई जो कि दोपहर बाद खत्म हो गई। उन्होंने काफल 400 रुपये प्रति किलो लोगों को बेचा है। काफल एक पहाड़ी फल है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए स्थानीय लोग काफल को हर वर्ष खरीदते हैं।
विज्ञापन

खट्टा-मीठा होने के कारण लोग इसकी गुटली भी लोग खा जाते हैं। काफल खरीदने वाले संजीव कुमार, रमेश चंद, कांता देवी, वीना देवी, सावित्री देवी व अन्य ने कहा कि काफल खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। उधर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुंडखर के प्रभारी डॉ. विजेंद्र बैंस का कहना है कि आयुर्वेद में काफल एक औषधीय फल माना जाता है और यह कई गुणों से भरपूर है। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में काफल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। काफल के फल में अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी छाल व पत्तों का भी आयुर्वेद में उपयोग किया जाता है। काफल खाने से पाचन दुरुस्त होता है। पेट का दर्द, दांत का दर्द व सर्दी जुकाम को दूर करने में भी सहायक है। इसके अलावा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक है। डॉ. बैंस ने लोगों से आह्वान किया कि स्वस्थ रहने के लिए मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed