{"_id":"5ed1448b8ebc3e90571a43d3","slug":"joint-police-teem-insepect-bordor-area-hamirpur-hp-news-sml334231287","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों से लौटने वालों पर नजर रखने को लगेंगे संयुक्त पुलिस नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों से लौटने वालों पर नजर रखने को लगेंगे संयुक्त पुलिस नाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों की सीमाओं पर पुलिस चेक पोस्ट और नाके पर अब कम पुलिस बल के साथ भी कानून व्यवस्था बेहतर तरीके से संभाली जा सकेगी। अत्यधिक जवानों के कारण पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में आ रही परेशानी को देखते हुए पांच जिलों की पुलिस ने संयुक्त चेक पोस्ट और नाके लगाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में हमीरपुर जिला के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिदेशक शिमला से बात कर इस प्रस्ताव की स्वीकृति भी हासिल कर ली है।
हमीरपुर जिले की सीमा ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिले के साथ लगती है। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए हमीरपुर पुलिस ने इन चारों जिलों की सीमा पर पुलिस नाके और चेक पोस्ट स्थापित की थी। वर्तमान में हमीरपुर पुलिस ने कांगड़ा जिला से प्रवेश द्वार नादौन और सुजानपुर दो मुख्य मार्ग पर पुलिस नाके लगाए हैं। इसी तरह मंडी जिला के लिए सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा और जाहू में, बिलासपुर के लिए उखली, ऊना जिला की सीमा पर बड़सर के गलू और मस्याह खड्ड पर नाके लगाए हुए हैं। इस तरह इन सभी सीमांत क्षेत्रों में संबंधित जिलों के पुलिस नाके हैं। जिसके चलते पुलिस को दोगुनी संख्या में अपने जवानों को तैनात करना पड़ रहा था। अब संयुक्त नाके से कम पुलिस बल की आवश्यकता होगी।
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ऊना, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिला की सीमा से सटे हमीरपुर के क्षेत्र में अब संयुक्त पुलिस नाके और चेक पोस्ट लगेंगी, जिससे कम पुलिस जवानों से काम चलाया जा सकेगा।