फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   job in tourism

पर्यटन क्षेत्र में नौकरियों की भरमार : डॉ. नेगी

Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग में व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत साहसिक पर्यटन विषय पर विचार साझा किए गए। मुख्य वक्ता वैगा बांड एडवेंचर मनाली के निदेशक बीडी नेगी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के विषय में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज साहसिक पर्यटन विश्वभर के पर्यटकों के लिए सर्वश्रेष्ठ आकर्षक पर्यटन बन गया है। जिस कारण पर्यटन के क्षेत्र में नौकरियों की भरमार भी हुई है। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। बताया कि हिमाचल प्रदेश में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में यंत्र संचार योग्यता और उनका व्यक्तित्व बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब पाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को आने वाले समय में अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए नए-नए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभाग के प्राध्यापक डॉ. हरीश गौतम, डॉ. अनिल कौशल एवं पायल उपस्थित रहे। व्याख्यान में पर्यटन विभाग के द्वितीय और चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को पर्यटन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी ऐसे व्यावहारिक व्याख्यान से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed