{"_id":"5735bb934f1c1b901091a207","slug":"jhatwar-school-runs-at-only-teacher-s-mercy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक टीचर के सहारे झटवाड़ प्राइमरी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक टीचर के सहारे झटवाड़ प्राइमरी स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
एक टीचर के सहारे झटवाड़ प्राथ्ामिक पाठशाला।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्रापा झटवाड़ एक शिक्षक के हवाले चल रही है। शिक्षक पसोपेश में हैं कि बच्चों के लिए मिड डे मील बनाएं या उन्हें पढ़ाएं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग को रिक्त पदों को जल्द भरने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
जल्द शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की चेतावनी भी दी है। अभिभावक नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, डिंपल, माया देवी, सुनीता कुमारी, प्रकाश चंद, देवराज, सुनील कुमार आदि का कहना है कि प्राथमिक पाठशाला झटवाड़ में वर्तमान में करीब तीन दर्जन छात्र पढ़ रहे हैं, लेकिन स्कूल में महज एक शिक्षक ही कार्यरत है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए बच्चों को मिड डे मील बनाना और पढ़ाना मुश्किल हो गया है। अभिभावकों की मानें तो बीते माह एक शिक्षक का तबादला हो गया है। तबादलों के बाद रिक्त पदों को शिक्षा विभाग नहीं भर रहा है। माध्यमिक विंग में भी शिक्षकों का टोटा है।
विज्ञापन
माध्यमिक विंग में महज चार शिक्षक ही कार्यरत हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो उन्हें मजबूरन बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करना पड़ेगा।
प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक इंद्रजीत सिंह का कहना है कि अगर स्कूल में स्टाफ की शॉर्टेज है तो इसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।