फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jewelery stolen from Nadaun recovered from Goldsmith of Lanj

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड पेंशनर फोर्म का सम्मेलन 18 को

Sun, 10 Mar 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह टाउन भराड़ी में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता फोरम के जिलाध्यक्ष जेपी चौहान ने की। जिलाध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम का जिला सम्मेलन 18 मार्च को हमीरपुर में होगा। इसमें पेंशनर्स की मांगों और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वर्तमान जिला कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि पूर्व के इतिहास में बोर्ड की इतनी बदतर स्थिति कभी नहीं हुई। जो कर्मचारी 30-35 साल तक बोर्ड में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनको ग्रेच्युटी और लीव-इन-कैशमेंट जैसे लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। बैठक में फोरम के जिला सचिव विजय शर्मा, पेंशनर्स फोरम इकाई भोरंज के अध्यक्ष ईं. राजेंद्र शर्मा, सचिव रणवीर ठाकुर, बड़सर इकाई के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिव राकेश शर्मा, हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा, सचिव जितेंद्र धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed