फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jewelery stolen from Nadaun recovered from Goldsmith of Lanj

Hamirpur (Himachal) News: नादौन से चोरी हुए आभूषण लंज के स्वर्णकार से बरामद

Mon, 11 Mar 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Mar 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत चोरी मामले में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कांगड़ा जिला के दो सुनारों को हिरासत में लिया है। लंज क्षेत्र के सुनार से पुलिस ने कुछ सामान और गहने बरामद होने के बाद उसे छोड़ दिया है, जबकि जसूर क्षेत्र के एक अन्य सुनार अभी हिरासत में है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मामले के तीनों आरोपी बेहद शातिर हैं। वहीं, सुनार का काम करने वाला एक व्यक्ति अभी तक पुलिस का पूरा सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में पुलिस उससे सच उगलवाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। कुछ दिन पूर्व नादौन क्षेत्र में एक ही रात में अगल-बगल के गांवों में चाेरी की घटनाएं सामने आई थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों के पास लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। इन युवकों ने जिन सुनारों को गहने बेचे थे, अब वह पुलिस की पहुंच में आ गए है। मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं। अभी तक चुराए गए सभी वस्तुओं की रिकवरी नहीं हुई है। दोनों चोरी की वारदातों में नकदी और लाखों के आभूषण भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बीआर शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने दो दिन लंज क्षेत्र और जसूर क्षेत्र में दबिश दी और कुछ सामान बरामद किया है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अदालत से आरोपियों का पुलिस रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और मामले को शीघ्र सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed