{"_id":"67a3bb0605bd54a904016cfa","slug":"jcb-driven-on-forest-land-in-bhadmeli-without-permission-rs-37425-thousand-fine-collected-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147510-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति भड़मेली में वन भूमि पर चलाई जेसीबी, 37,425 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति भड़मेली में वन भूमि पर चलाई जेसीबी, 37,425 हजार जुर्माना वसूला
Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भड़मेली गांव में शनिवार आधी रात को बिना अनुमति वन भूमि में सड़क को चौड़ा करने के मामले में जेसीबी के मालिक को 37,425 रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना भरने के बाद जेसीबी को वन विभाग ने रिलीज कर दिया है।
बीते शनिवार रात को हमीरपुर-सुजानपुर मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर भड़मेली गांव के पास बिना अनुमति वन भूमि का कटाव करने पर यह जुर्माना जेसीबी मालिक को लगाया गया है। वन विभाग हमीरपुर ने वन भूमि में जेसीबी दाखिल करने पर 30 हजार रुपये, जबकि वन भूमि को नुकसान पहुंचाने पर जेसीबी मालिक जापान सिंह को 7425 रुपये जुर्माना लगाया है।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर किसके कहने पर यहां पर जेसीबी से सड़क को चौड़ा किया जा रहा था। गश्त के दौरान विभाग की टीम ने शनिवार देर रात को इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस दौरान मौके से जेसीबी ऑपरेटर सहित अन्य लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन विभाग की टीम ने जेसीबी से 200 मीटर दूर जेसीबी ऑपरेटर को पकड़ लिया था। इसके बाद जेसीबी को विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इस मामले में मालिक की पहचान होने के बाद विभाग ने जुर्माना लगाया है। हालांकि जेसीबी मालिक ने तुरंत जुर्माने को भर जेसीबी को रिलीज करवा लिया है।
विज्ञापन
कोट
कुल 37,425 रुपये जुर्माना जेसीबी के मालिक को लगाया गया है। वन भूमि में बिना अनुमति जेसीबी दाखिल करने और वन भूमि को नुकसान पहुंचाने की एवज में यह जुर्माना विभाग ने लगाया है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।
-अंकित सिंह, डीएफओ, हमीरपुर