फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jaundice continues to wreak havoc in Bhota school, eight more students affected

Hamirpur (Himachal) News: भोटा स्कूल में पीलिया का कहर बरकरार, आठ और विद्यार्थी चपेट में आए

Wed, 27 May 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिन में स्कूल के 31 विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आठ और विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों के कारण स्कूल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा ले जाया गया, जहां से दवाई देकर उन्हें घर भेज दिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और स्कूल के साथ एक बावड़ी से भी पानी के नमूने एकत्रित किए और परिसर में बनी सीमेंट की टंकी को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने विद्यार्थियों को उबालकर पानी पीने, साफ-सफाई रखने और हाथ अच्छी तरह धोने के प्रति जागरूक किया। बीते शुक्रवार को स्कूल में अचानक सात विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण सामने आए थे।
जांच में पीलिया की पुष्टि होने के बाद शनिवार को तीन और रविवार को नौ, सोमवार को चार और अब मंगलवार को आठ नए मामले सामने आने से स्कूल में हड़कंप मच गया है। सभी विद्यार्थियों की हालात सामान्य है, हालांकि अभी तक पीलिया फैलने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

जल शक्ति विभाग की ओर से स्कूल से लिया गया पानी का सैंपल फिलहाल ठीक पाया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की दो रिपोर्ट अभी आना बाकी हैं।

कोट

31 विद्यार्थियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। स्कूल से सीमेंट की टंकी को सील कर दिया गया है। स्कूल परिसर के साथ बनाई गई बावड़ी से पानी का सैंपल भी लिया गया है। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article