फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jairam is day dreaming of becoming Chief Minister: Kaushal

दिन में ही मुख्यमंत्री की कुर्सी के सपने देख रहे जयराम : कौशल

Mon, 01 Apr 2024 12:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रेस बयान में कहा कि जयराम ठाकुर को दिव्य स्वप्न देखने की बीमारी है। वह इसी की वजह से दिन में ही मुख्यमंत्री की कुर्सी के सपने लेते रहते हैं। कौशल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने का भाजपाई षड्यंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है और छह विधानसभा उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी। क्योंकि प्रदेश के मतदाता भाजपा की दलबदल और धनबल की राजनीति को समर्थन नहीं देंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जयराम प्रदेश के इतिहास में सबसे असफल मुख्यमंत्री रहे हैं और वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी लगातार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। इसका खामियाजा उनके साथ-साथ भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नड्डा, जयराम और राजीव बिंदल की तिकड़ी ही भाजपा का बंटाधार करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed