फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jaika Project: Construction work of 150 out of 296 irrigation schemes started

जायका परियोजना : 296 सिंचाई योजनाओं में से 150 का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 04 Oct 2024 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी किसानों को फसल विविधीकरण के लिए सब्जी उत्पादन पर दें प्रशिक्षण : चौहान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल की 296 सिंचाई योजनाओं में से 150 का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। इस तरह से परियोजना में आधे से अधिक सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य होने लगा है। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 के परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने यह जानकारी दी है।

वह हमीरपुर स्थित परियोजना मुख्यालय में प्रदेश के चारों जिला परियोजना प्रबंधक इकाइयों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परियोजना के मीडिया सलाहकार राजेश्वर ठाकुर और वरिष्ठ सलाहकार बलजीत सिंह संधू की मौजूदगी में बताया कि परियोजना में अब तक 280 सिंचाई योजनाओं का सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनकर तैयार हो गई है। इसी बीच 22 सिंचाई योजनाएं बनकर तैयार हो गई हैं। इनमें से 9 को कृषक विकास संघों को सौंपा गया है। उन्होंने जिला परियोजना इकाइयों के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए सब्जी उत्पादन पर आवश्यक प्रशिक्षण दें और परियोजना स्तर पर बीज मुहैया करवाएं। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत कार्यों के परिणामों का जायजा लेते हुए जायका गार्डन और जिला स्तर पर एक किसान उत्पादक कंपनी बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर पहले की परियोजना कार्यों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed