फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jahu veterinary hospital building work stalled due to lack of budget

Hamirpur (Himachal) News: बजट के अभाव में लटका जाहू पशु चिकित्सालय भवन का काम

Mon, 03 Mar 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Mar 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

दो साल से बंद है काम, निर्माण पर अब खर्च हो चुके हैं करीब 66 लाख रुपये
खिड़कियां, दरवाजे, बिजली की फिटिंग का काम होना बाकी

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के जाहू पशु चिकित्सालय के नये भवन का निर्माण कार्य बजट के अभाव में अधर में लटक गया है। इस कारण चिकित्सालय के कर्मचारी छोटे से पशु औषधालय के भवन में बैठने को मजबूर हैं।
पूर्व भाजपा सरकार ने जाहू पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर चिकित्सालय का दर्जा दिया था। इसके बाद चिकित्सालय ने नए भवन के निर्माण के लिए जाहू बाईपास के साथ भूमि का चयन कर नए भवन का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ। अब तक निर्माण कार्य पर करीब 66.77 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। नवनिर्मित भवन में हालांकि बिजली का मीटर भी लग चुका है, लेकिन अभी तक खिड़कियां, दरवाजे, बिजली की फिटिंग और रंग-रोगन व अन्य कार्य होना बाकी है।
विज्ञापन

दो साल से भवन का कार्य बंद होने और देखरेख के अभाव के कारण चारों ओर झाड़ियां उग गई हैं। बारिश का पानी भी भवन के अंदर आ रहा है। इससे नया भवन खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है। इस कारण पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों को पुराने भवन में बैठना पड़ रहा है। वहां पर भी कमरों में कमी के कारण परेशानी झेलनी पड़ा रही है। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने भोरंज के विधायक से पशु चिकित्सालय के भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-जाहू पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण में स्वीकृत राशि खर्च हो चुकी है। विभाग ने भवन निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की थी। दस लाख रुपये की राशि मिल गई है। यह राशि निर्माण एजेंसी को भेजी जा रही है। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ सतीश वर्मा, सहायक निदेशक (परियोजना), पशुपालन विभाग हमीरपुर
000


जाहू पशु चिकित्सालय का निर्माणाधीन भवन। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed